शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
नरोत्तम के बयान का असर, म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' अब 3 दिन में सनी लियोन के सॉन्ग को करेगी रीप्ले
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नरोत्तम के बयान का असर, म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' अब 3 दिन में सनी लियोन के सॉन्ग को करेगी रीप्ले

नरोत्तम के बयान का असर, म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' अब 3 दिन में सनी लियोन के सॉन्ग को करेगी रीप्ले

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की एक्ट्रेस सनी लियोनी के नए सॉन्ग ‘मधुबन’ को लेकर सियाशत में गर्मी छाई हुई है। इन सब के बाद रविवार को म्यूजिक कंपनी ‘सारेगामा’ ने कंफर्म करते हुए कहां था की, कंपनी अपनी नई रिलीज गाने ‘मधुबन’ (Madhuban) की  लिरिक्स और गाना दोनों ही बदल देगी। बतादें कि कंपनी के इस फैसले के पीछे  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा था कि, सनी लियोन का डांस वीडियो उस श्रंखला की ही एक कड़ी है जिसके तहत हिंदू धर्म की भावनाओं को सुनियोजित ढंग से आहत किया जा रहा है।
 
नरोत्तम ने चेतावनी देते हुए कहा कि सनी लियोन और सारिब असलम तोषी तीन दिन के भीतर विवादास्पद डांस वीडियो को हटाए और माफी मांगें नहीं तो कानूनी विशेषज्ञों से राय लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
म्यूजिक कंपनी का बयान
एक आधिकारिक बयान में ‘सारेगामा’ ने बताया कि,  ‘इस गाने को लेकर देशवासियों के आए फीडबैक और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारी कंपनी ने  फैसला लिया है कि ‘मधुबन’ गाने के लिरिक्स और उसका नाम, आने वाले  तीन दिनों के अंदर अंदर बदल दिया जाएगा। इस गाने को नए गाने से रिप्लेस कर दिया जाएगा। बतादें की इस गाने को सारेगामा ने अपने यूट्यूब चैनल पर 22 दिसंबर को रिलीज किया था। जिसके बाद यह गाना विवादों में आ गया था। नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा था कि, हिंदू मां राधा की पूजा अर्चना करते हैं इसलिए इस गाने ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें