शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज खान
11 सित, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज खान

मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज खान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली। 11 सितंबर को एक्ट्रेस के पिता ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 9 बजे के करीब की है। मलाइका अरोड़ा फिलहाल पुणे में हैं और घटना की खबर मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी का कदम क्यों उठाया फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए बाबा अस्पताल भेजा गया है।


मलाइका के घर उनके एक्स पति अरबाज खान पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने घर की छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। मुंबई की बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और इन्वेस्टिगेशन कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

फिलहाल पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट या सुराग नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 

मलाइका के माता-पिता का तलाक

अनिल अरोड़ा भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। वह पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्ल्कु रखते थे। उनकी शादी जॉयस पॉलीकार्प से हुई थी जो एक मलयाली ईसाई परिवार से हैं। जब मलाईका 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। पैरेंट्स सेपरेशन के बाद से ही वह अपनी मां और बहन अमृता के साथ चेंबूर चली गई थीं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें