
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पिछले एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दिग्गज गायिका लता मंगेशकर, की हालत नाजुक बानी हुई है। अस्पताल में उनके डॉक्टर के एक बयान के अनुसार, उनकी स्थिति फिर से खराब हो गई है।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समधानी ने बताया कि, गायिका लता मंगेशकर की हालत फिर से खराब हो गई है, वो वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि वह आईसीयू में हैं और निगरानी में हैं। उन्हें पिछले हफ्ते वेंटिलेटर से हटा दिया गया था।
दरअसल, 92 वर्षीय लता मंगेशकर को जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,
भारत की नाइटेंगल के रूप में जानी जाने वाली लता मंगेश्कर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हैं। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

