N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह स्टार भारत पर आने वाले रियलिटी शो में अपनी दुल्हन ढूंढने आ रहे है। खुद मीका पाजी ने इसकी पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है। वहीं उन्होंने एक लिंक भी शेयर की है, इस लिंक के जरिए इच्छुक लड़कियां उनसे शादी करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। मीका के इस रियलिटी शो का नाम ‘ स्वयंवर- मीका दी वोहती’ है।
इसे भी पढ़े : 'द कपिल शर्मा शो' में हंसी का रंग लगाने आ रहे है ‘बच्चन पांडे, चैनल ने शेयर किया प्रोमो
बॉलीवुड के सिंगर मीका सिंह ने शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ‘मीका कर रहा है अपनी जीवनसाथी की तलाश, किस खुशनसीब पर आएगा मीका का दिल' इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक लिंक भी शेयर की है जिससे रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इसे सबमिट करने की लास्ट डेट 8 मई 2022 है।
मीका को है अपने जीवनसाथी की तलाश...
— STAR भारत (@StarBharat) March 10, 2022
किस ख़ुशनसीब पर आएगा मीका का दिल?
रजिस्टर करने के लिए, नीचे दी हुए लिंक पर क्लिक करें: https://t.co/Szex3oRDqf
8 मई 2022 - रजिस्टर करने की आख़िरी तारीख़
T&Cs Apply @MikaSingh pic.twitter.com/cWmdrY3YfP
प्रोमो वीडियो के बारे ने बात करें तो काउच पर बैठे हुए मीका अपने डॉगी से बात करते है कि ‘लंदन हो, पेरिस हो, या फिर झुमरी तलैया… तुझे पता है, कितनी शादियां और पार्टियां होती हैं.. और मेरे ही गानों पर लाखों रिश्ते और करोड़ों दिल एक होते है, पर मैंने कभी अपने दिल के कनेक्शन के बारे में नहीं सोचा उसक क्या!’
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

