N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलीविजन के सितारों ने कई बार रियलिटी शोज के जरिए स्वयंवर या फिर शादी रचाई है। पहले भी टेलीविजन पर राखी सावंत, रतन राजपूत, मल्लिका शेरावत, राहुल महाजन के साथ साथ कई सेलिब्रिटी ने अपना स्वयंवर रचाया है। अब इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। जी हां, जाने माने सिंगर मीका सिंह भी अब रियलिटी शो के जरिए अपने लाइफ पार्टनर को खोजने करने वाले है। मीका सिंह एक पॉपुलर सिंगर हैं और उनके कई गाने काफी सुपरहिट हुए है।
कैसा होगा फॉर्मेट
कोई शक नहीं है कि शो कितना दिलचस्प होने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो को लेकर पूरी प्लानिंग हो चुकी है। यह एक रियलिटी शो होने वाला है, जो काफी हद तक एक स्वंयवर की तरह ही होगा। शो के फॉर्मेट को लेकर भी मेकर्स की पूरी प्लानिंग हो चुकी है। कुछ महीनों बाद से शो प्रसारित होगा, जिसमे मीका सिंह सिर्फ सगाई करेंगे। इसके बाद वो निजी जीवन में अपना फैसलालेंगे, जिसके बाद रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। मीका सिंह खुद शो में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साहित है।
मीका ने दिए है कई हिट गाने
कई ब्लॉकबस्टर गानों को मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है। मीका सिंह ने ,‘गंदी बात’, ‘सिंह इज किंग’, ‘जुम्मे की रात’,‘आज की पार्टी’, ‘आपका क्या होगा’, ‘सावन में लग गई आग’ के साथ साथ कई हिट गाने दिए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

