N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला वो हस्ती है जो अपनी स्टाइल और अदाओं से अक्सर सोशल मीडिया का छाई रहती है। उर्वशी घूमने फिरने की काफ़ी शौकीन हैं। इसके साथ ही वो हमेशा अपने ट्रिप्स की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती रही हैं। इन दिनों उर्वशी रौतेला ‘मिस यूनिवर्स 2021’ के सिलसिले में इजरायल गईं हुई हैं। बतादें की इस बार उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स 2021 के कॉन्टेस्ट को जज करने गई है। उनकी यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उर्वशी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो हर इंडियन को प्राउड फील करा रहा है।
उर्वशी रौतेला अपने फैशन, स्टाइल और कॉन्फिडेंस को
लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक एक्टिव ‘मिस यूनिवर्स 2021’ के इवेंट की एक छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें होस्ट उर्वशी को इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश का यह शहर 100% हुआ वैक्सीनेट
उर्वशी को जैसे ही होस्ट ने इंट्रोड्यूस करवाया उन्होंने अपनी सादगी और शालीनता का परिचय देते हुए अपने दोनो हाथ जोड़ लिए और सभी को नमस्ते बोला। इस वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा है, Miss Universe 2021 Judge ???????? Namaste everyone
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

