शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
रणबीर के संगीत में मां नीतू ने किया बेटे-बहु के गानों पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रणबीर के संगीत में मां नीतू ने किया बेटे-बहु के गानों पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

रणबीर के संगीत में मां नीतू ने किया बेटे-बहु के गानों पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो चुकी है। अब शादी के बाद मेहंदी की फोटोस के साथ साथ   संगीत के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पहले आलिया-रणबीर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया तो वहीं करण जौहर का डांस वीडियो वायरल हुआ। अब आलिया की सासू मां यानी नीतू कपूर का डांस वीडियो फैंस के सामने आया है। अपने बेटे की शादी में मां नीतू ने अपने  बहू और बेटे की फिल्मों के हिट गानों पर जबरदस्त डांस किया है। 

सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के कपल आलिया-रणबीर की शादी वीडियो और फोटो काफी वायरल हो रही है।  शादी के फंक्शन के कई सारे वीडियोज और फोटो सामने आई है। अब नीतू कपूर का संगीत सेरेमनी का एक डांस वीडियो सामने आया है, ये विडियो  उनके रिहर्सल करते वक्त का है। 
 
 
सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने नीतू कपूर के इस डांस रिहर्सल के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में वह आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ‘ढोलिड़ा’ पर डांस करते हुए नजर आई वहीं बेटे रणबीर की फिल्म का गाना ‘क्यूटीपाई’ पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें