शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की फोटो हुई आउट, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की फोटो हुई आउट, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की फोटो हुई आउट, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

N
डेस्क रिपोर्टर

टेलिविजन दुनिया की ‘नागिन’ से अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय आखिर कार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। हल्दी और मेहंदी कि तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे। पर अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हुआ और दुल्हन बनीं मौनी रॉय और पति सूरज नांबियार की शादी की पहली झलक उनके फैंस तक पहुंच गई। शादी के मंडप से दूल्हा-दुल्हन बने मौनी और सूरज की पहली तस्वीर सामने आई है।


मौनी-सूरज की हुई मलयालम रीति-रिवाजों से शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी मलयालम रीति-रिवाजों के साथ हुई। दोनों की शादी की पहली तस्वीर मौनी के चहीते दोस्त अर्जुन बिजलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, इस तस्वीर में मौनी और सूरज मंडप में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। साउथ इंडियन ब्राइड के रूप में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


मौनी के लुक ने किया दीवाना

मौनी रॉय अपने लुक और अपनी स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। मौनी ने अपने इस खास दिन पर व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी को चुना, जिसमे वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। शादी के इस जोड़े को उन्होंने गोल्ड की हैवी ज्वैलरी के साथ अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया। वहीं, सूरज की बात करें तो उन्होंने शादी में गोल्डन कलर का कुर्ता और सफेद कलर की धोती पहनी हुई है। सूरज और मौनी एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें