शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
मिस्टर एन्ड मिस एमपी सीजन 12 की तैयारियां जोरों पर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मिस्टर एन्ड मिस एमपी सीजन 12 की तैयारियां जोरों पर

मिस्टर एन्ड मिस एमपी सीजन 12 की तैयारियां जोरों पर

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मप्र के युवाओं में मॉडलिंग को लेकर खासा क्रेज देखा जाता है। प्रदेश के साथ ही भोपाल के युवाओं ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है।इसके चलते भोपाल में कई बड़े स्तर के शो भी देखने को मिलते रहे हैं। इसी तर्ज पर  राजधानी भोपाल में इन दिनों एस आई टी एक्सप्रेस एन(SIT xpress N) के  मिस्टर एन्ड मिस एमपी सीजन 12 की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मिस्टर एन्ड मिस एमपी का यह 12वां साल है।


मप्र के साथ ही इंडिया लेवल पर हुए ऑडिशन

इस ग्रैंड शो के लिए मप्र के विभिन्न शहरों के साथ ही इंडिया के अलग अलग क्षेत्रों से ऑडिशन के माध्यम से पार्टिसिपेंट्स का सेलेक्शन किया गया है। इन पार्टिसिपेंट्स को फैशन इंडस्ट्री में जगह बनाने और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए ग्रूम भी किया जा रहा है। इसके लिए रोज 10 घंटे की ग्रूमिंग क्लास इन्हें दी जा रही है। जिसमें वॉक से लेकर कॉन्फिडेंटली खुद को कैरी करने की ट्रेनिंग से इनके व्यक्तित्व को निखारने की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न शहरों से ग्रूमिंग क्लास में आए पार्टिसिपेंट्स ने बताया कि उन्हें जीरो लेवल से सब कुछ सिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की ट्रेनिंग से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ रहा है साथ ही रैंप पर प्रॉपर वॉक करने की ट्रेनिंग भी मिल रही है।


ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे बॉलीवुड सेलेब्रिटी

आपको बता दें कि मिस्टर एन्ड मिस एमपी के ग्रैंड फिनाले का आयोजन आगामी 24 नवंबर को भोपाल में होने जा रहा है जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल होकर पार्टिसिपेंट्स का हौसला बढ़ाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें