शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार
16 अप्रैल, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

मुंबई। रविवार को सुबह 5 बजे सलमान खान के घर पर चार राउंड फायरिंग की गई थी। इस घटना ने बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। इस वारदात में शामिल दोनों शूटर्स के फोटो भी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मिल गए थे। इस घटना के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी वहीं जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच तुरंत हरकत में आई और हमलावरों की तलाश में ताबड तोड़ छापामार कार्रवाई शुरू की।


आखिरकार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को सोमवार देर रात बड़ी सफलता मिली मिली। गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों शूटर्स को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर रवाना होगी। दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान 24 साल का विक्की साहब गुप्ता, जो हरियाणा के गुरुग्राम और 21 साल का सागर श्रीजोगेंद्र पाल सिंह, जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला है, के रूप में हुई है। इन्होंने बताया कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें