
मुझे कुछ साल पहले मंगोलिया जाने का मौका मिला वहां मैंने म्यूजिशियन से मुलाकात की। वहां मैंने लोगों से मुलाकात की और मंगोलिया के कल्चर को जाना। वहां की सरकार ने मुझे कल्चर एन्वॉय ऑफ मंगोलिया टू इंडिया बनाया है। इसके बाद कलाकार होने के चलते मैंने सोचा कि वहां के म्यूजिशियन्श को लेकर कोई गाना बनाऊं जिससे हिंदुस्तान के लोगों को भी मंगोलिया के कलर की झलक देखने को मिले। इस इरादे के साथ मैंने अपने नए एल्बम ‛मुसाफिर’ के पहले गाने दूर की लॉन्चिंग अभी की है। इस एल्बम में कुल 10 गाने हैं जो अभी रिलीज होंगे।यह कहना है ‛डूबा-डूबा‘ ‛तुम से ही‘ ‛पी लूं’ ‛नादान परिंदे‘ ‛मटरगश्ती’ ‛तुझे भुला दिया’ सहित एक से बढ़कर एक हिट गीतों को अपनी आवाज से सजाने वाले सिंगर ‛मोहित चौहान’ का। मोहित भोपाल के पास एक निजी कॉलेज में म्यूजिकल परफॉर्मेंस देने आए। इस दौरान ‛न्यूज़ वर्ल्ड‘ से खास बातचीत में उन्होंने अपना संगीतमय सफर साझा किया।
‛डूबा डूबा’ सॉन्ग को अंडरवाटर शूट करने का एक्सपीरियंस नायाब था
1998 में मेरा पहला गीत डूबा डूबा रिलीज हुआ और अब उसे 25 साल हो चुके हैं इस गाने को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया और मुझे एक नई पहचान दी। डूबा डूबा सॉन्ग को मैंने अपने कॉलेज के दिनों में ही लिख लिया था और कंपोज भी कर लिया था फिर हमारा जो बैंड था सिल्क रूट उसका वो पहला सॉन्ग बना। उसका जो वीडियो अंडर वॉटर बना,वह बहुत ही नायाब था,ऐसा पहले किसी ने देखा नहीं था और यह पूरा आईडिया हमारे वीडियो डायरेक्टर रवि उद्यावर का था। इस शूट करने का एक्सपीरियंस भी काफी शानदार था। इसे खंडाला के पास 2-3 दिन पौना लेक में शूट किया गया था और उसके बाद 2 दिन हमने इसे मड आइलैंड में स्विमिंग पूल में अंडर वॉटर शूट किया।
25 सालों से संगीत का सफर निरंतर जारी है
मेरे करियर में बहुत सारे टर्निंग पॉइंट रहे हैं मेरा पहला गाना डूबा डूबा से लोग मुझे जानने लगे और मेरा करियर आगे बढ़ने लगा। फिर इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म ‛जब वी मेट‘ में ‛तुमसे ही’ सॉन्ग ने मेरे करियर को एक नई ऊंचाई दी और इस गाने को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। इसके बाद मेरे करियर ने जो स्पीड पकड़ी तो आज तक संगीत का मेरा सफर निरंतर जारी है। इंडस्ट्री में मुझे 25 साल हो चुके हैं और म्यूजिक ही मेरे लिए पैशन भी है और प्रोफेशन भी।
आवाज में असर तभी होगा जब वह आपकी आत्मा से निकले
अगर आप संगीत या कला के क्षेत्र में है और उसे पूरा दिल लगाकर करते हैं तो आपका करियर लंबा चलेगा लेकिन अगर आप सिर्फ फेम पाने के लिए किसी भी क्षेत्र में आए हैं तो आपका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहेगा। आप संगीत या किसी भी कला के क्षेत्र में हो अगर आप आत्मा से उससे जुड़े हैं तो ही उसमें रंग आ सकता है। आपकी आवाज में असर तभी होगा जब वह आपकी आत्मा से निकले वरना आपकी आवाज लोगों के दिलों को नहीं छू सकेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

