शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
India's Best Dancer के स्‍टेज पर नीलम कोठारी नहीं रोक पाईं अपने आंसू
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
India's Best Dancer के स्‍टेज पर नीलम कोठारी नहीं रोक पाईं अपने आंसू

India's Best Dancer के स्‍टेज पर नीलम कोठारी नहीं रोक पाईं अपने आंसू

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड कि जानी मानी अभिनेत्री नीलम कोठारी 90 के दशक में कई फिल्‍मों में अपनी अदाओं का जादू बिखेर चुकी है। इन्हीं अदाओं के साथ वो शनिवार को SONY TV एक र‍िएल‍िटी डांस शो 'India’s Best Dancer' के सेट पर स्‍पेशल गेस्‍ट बनकर आईं। अभिनेत्री नीलम कोठारी इस शो में अभिनेता चंकी पांडे के साथ आईं थी। यूं तो नीलम अपनी मनमोहक मुस्‍कान के लिए जानी जाती हैं, पर शो में एक कंटेस्‍टेंट की बात सुनकर नीलम अपने आंसू को रोक नही पाई। 

कंटेस्‍टेंट अनुराधा और संकेत गांवकर की परफॉर्मेंस को देखकर नीलम खुद को रोक नहीं पाईं और स्टेज़ पर जाकर संकेत से बात करते वक्त अपने प‍िता का ज‍िक्र करते हुए अचानक भावुक हो गईं। नीलम के प‍िता श‍िश‍िर कोठारी का इसी महीने न‍िधन हो गया है। ऐसे में अपने प‍िता कि बात करते ही नीलम अपने आंसू को रोक नही पाई नीलम ने कहा, ‘मैं समझती हूं कि एक अच्‍छा डांसर होना कितना अच्छा लगता है, पर एक अच्‍छा बेटा होना उससे भी कई ज्यादा अच्‍छा लगता है। मैंने अभी ही अपने प‍िता को हमेशा के लिए खोया है इसल‍िए मैं समझती हूं'। 14 नवंबर को नीलम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर अपने प‍िता के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्‍ट क‍िया था।

 

बतादें कि, नीलम जल्‍द ही "Fabulous Lives of Bollywood Wives 2" के सेकंड सीजन में काम करते हुए नजर आएंगी। हाल ही में इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस सीरीज में बॉलीवुड स्टार्स की बीवियों की शानदार लाइफ बताई गई है। पहले सीजन में दर्शकों ने इस शो के जरिए चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान की जिंदगी को पास से देखने और उसे समझा था अब इसके दूसरे सीजन की शुट‍िंग भी  शुरू हो गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें