शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
‛आईसी 814-द कंधार हाइजैक’ में हिंदुओं को बदनाम करने को लेकर हुए बवाल के बाद झुका नेटफ्लिक्स,आपत्तिजनक हिस्से में होगा बदलाव
03 सित, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
‛आईसी 814-द कंधार हाइजैक’ में हिंदुओं को बदनाम करने को लेकर हुए बवाल के बाद झुका नेटफ्लिक्स,आपत्तिजनक हिस्से में होगा बदलाव

‛आईसी 814-द कंधार हाइजैक’ में हिंदुओं को बदनाम करने को लेकर हुए बवाल के बाद झुका नेटफ्लिक्स,आपत्तिजनक हिस्से में होगा बदलाव

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही वेबसीरीज ‛आईसी 814-द कंधार हाइजैक’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आतंकवाद की हैवानियत को छिपाना और आतंकवाद का नरम रूप दिखाना बॉलीवुड को फिर से भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल 1999 में कंधार हाइजैक की घटना पर आधारित इस वेबसीरीज पर हिन्दुओं को बदनाम करने की साजिश रचने का भी आरोप लग रहा है। इस सीरीज में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने प्लेन हाईजैक करने वाले इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर का नाम बदलकर भोला और शंकर कर दिया गयं है।जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा पर कंधार हाइजैक के तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और संभावित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए इसके बायकॉट की मांग की है।


सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बताया राष्ट्र विरोधी अभिव्यक्ति

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्स पर पोस्ट में इस वेबसीरीज का विरोध दर्ज करते हुए लिखा कि-'देश का कानून यह है कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी परिणाम या सेंसरशिप के ओटीटी प्लेटफार्मों पर अकल्पनीय मात्रा में हिंसा और नग्नता दिखा सकता है। कोई भी व्यक्ति अपने राजनीतिक रूप से प्रेरित भयावह उद्देश्यों के हिसाब से वास्तविक जीवन की घटनाओं को विकृत भी कर सकता है। दुनियाभर में कम्युनिस्टों या वामपंथियों को इस तरह की राष्ट्र विरोधी अभिव्यक्ति के लिए पूरी आजादी है, लेकिन एक राष्ट्रवादी के रूप में कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म हमें ऐसी फिल्में बनाने की इजाजत नहीं देता, जो भारत की अखंडता और एकता के इर्द-गिर्द घूमती हों। ऐसा लगता है कि सेंसरशिप केवल हममें से कुछ लोगों के लिए है, जो इस देश के टुकड़े नहीं चाहते हैं और ऐतिहासिक तथ्यों पर फिल्में बनाते हैं। यह बेहद निराशाजनक और अन्यायपूर्ण है'।


 

नेटफ्लिक्स इंडिया हेड हुई कंटेंट में बदलाव को तैयार

आईसी 814- द कंधार हाईजैक’ पर भारी बवाल के बाद सोमवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को समन जारी कर पेश होने को कहा था।आज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और मोनिका के बीच इस वेबसीरीज पर हुए बवाल को लेकर हुई बातचीत के बाद न सिर्फ उन्हें आपत्तिजनक हिस्से में बदलाव करने के लिए तैयार होना पड़ा बल्कि उनकी तरफ से ये भरोसा भी दिलाया गया कि भविष्य में नेटफ्लिक्स पर जो भी फिल्में या वेबसीरीज़ आएंगी उसे देश के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही तैयार किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें