शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
जल्द ला रहे अमिताभ बच्चन केबीसी का नया सीजन, जानें कब से शुरू हो रहे है रजिस्ट्रेशन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जल्द ला रहे अमिताभ बच्चन केबीसी का नया सीजन, जानें कब से शुरू हो रहे है रजिस्ट्रेशन

जल्द ला रहे अमिताभ बच्चन केबीसी का नया सीजन, जानें कब से शुरू हो रहे है रजिस्ट्रेशन

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अगर आप भी करोड़पति बनने का सपना देख रहे है और आपके पास भरपुर ज्ञान है तो आप इसके आधार पर करोड़पति बन सकते है। टेलिविजन का सबसे चर्चित हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन जल्द आ रहा है। एक बार फिर सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन इस शो को लेकर आ रहे हैं। शनिवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए सीजन का पहला प्रोमो जारी किया है। 

 
केबीसी 14 का पहला प्रोमो दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसकी अपकमिंग, शो के रजिस्ट्रेशन के बारे में  अमिताभ बच्चन दर्शकों को जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में बताया गया है कि, सपने सिर्फ देखे नहीं जाते उन्हे पूरा किया जाता है, बल्कि उन्हें अब पूरा करने का वक्त आ गया है।

 
 
प्रोमो के बारे में बात करें तो,  चांदनी रात में एक युवा जोड़ा अपनी घर की छत पर चारपाई पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। पति अपनी पत्नी से बड़ा घर बनाने, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और किसी दिन पत्नी को स्विट्जरलैंड ले जाने का वादा करते हुए दिखाया जा रहा है। पति के सपनों के बारे में सुनकर पत्नी बेहद खुश हो जाती है। जिसके बाद कई साल बीत जाते हैं और पति आज भी अपनी खाट पर, उसी घर की छत पर ठीक वैसे ही सपनों की बातें अपनी पत्नी से करता रहता है। पर इस बार पति की बातों को सुन पत्नी उससे रूठ जाती है।

जानें कब से शुरू हो रहे है केबीसी के रजिस्ट्रेशन
इसके आगे महानायक अमिताभ बच्चन कहते हुए नजर आते हैं कि, सपनों देख कर खुश मत होइए। उन्हें पूरा करने के लिए अपना फोन उठाएं। 9 अप्रैल, रात 9 बजे से एक बार शुरू हो रहे हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी के रजिस्ट्रेशन। सिर्फ सोनी टेलिविजन पर।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें