N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कंगना रनौत का रियलिटी शो ‘लॉक अप' काफी चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर लगातार हो रहे प्रोमोशन पर भी काफी जोर दिया जा रहा है। एकता कपूर दर्शकों के लिए इस निडर रियलिटी शो को लाने के लिए पूरी तरह रेडी है। शो 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम होने जा रहा है। शो के प्रति बढ़ी हुई उत्सुकता को देखते हुए निर्माताओं ने अब ‘लॉक अप’ के पहले सेलिब्रिटी प्रतियोगी की घोषणा कर दी है।
लंबे समय से प्रतियोगियों के नाम पर एक सस्पेंस बना हुआ है, ऐसे में कई कयास लगाए गए थे कि इस खेल का हिस्सा बनने की हिम्मत किसमे होगी। पर अब सभी का इंतजार खत्म हुआ और यह पक्का हो गया कि टीवी एक्ट्रेस और मॉडल निशा रावल ‘लॉक अप’ की पहली कंटेस्टेंट होने वाली है।
निशा रावल एक टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं, निशा ने अपने टीवी धारावाहिक मैं ‘लक्ष्मी तेरे आंगन की’ से लोकप्रियता हासिल की थी। साथ ही निशा ने स्टार्ट प्लस के डांस शो में भी हिस्सा लिया था। निशा इस तरह के एडवेंचरस और थ्रिलिंग शो में आने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। निशा ने शो को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर लिखा, “मैं इस नई और चुनौतीपूर्ण जर्नी को करने के लिए काफी उत्साहित हूं। पहले कभी किसी ने नहीं देखा और सुना होगा, यह शो भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने वाला है। मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं, दर्शकों के लिए ये विजुअल ट्रीट होगी। इसके साथ ही निशा ने आगे लिखा, एक अनोखा रियलिटी शो लाने के लिए एंडेमोल, ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर को ढेर सारी बधाई!”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

