
भोजपुरी इंडस्ट्री का बजट कम होता है इसलिए उसको अभी थोड़ा और वक्त की ज़रूरत है ताकि वो भी बॉलीवुड मूवी की तरह अपने फिल्मों पर काम कर सके, उसके लिए बड़े बजट की जरूरत होगी। अब भोजपुरी इंडस्ट्री भी मुद्दों पर फ़िल्में बनाने का काम कर रही है, ताकि लोगों को अच्छे से अच्छा कंटेंट देखने को मिलेगा। भोजपुरी मूवी की ऑडियंस भी अलग है। यह कहना है भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का। जो भोजपाल गरबा महोत्सव में सोमवार को भोपाल आई थी, इस मौके पर उन्होंने ‛न्यूज वर्ल्ड’ से खास बातचीत की।
भोपाल जितना सुंदर यहां के लोग दिल के उतने साफ
मैं करीब 6 साल पहले भोपाल आई थी, मुझे तब भी यहां के लोगों से बहुत प्यार मिला था। इस उत्सव में मुझे शामिल होने का मौका मिल रहा है, यह भी मेरे लिए खुशी की बात है। उस वक्त कुछ स्टूडेंट्स ने मुझे भोपाल के लिए आमंत्रण दिया था। भोपाल शहर जितना सुंदर है उतने ही यहां के लोगों का दिल साफ है। यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला है। मैं यहां बार-बार आना चाहूंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

