शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आलिया कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कि OTT रिलीज डेट बड़ी आगे, जाने क्या है इसकी वजह
01 मार्च, 2022 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आलिया कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कि OTT रिलीज डेट बड़ी आगे, जाने क्या है इसकी वजह

आलिया कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कि OTT रिलीज डेट बड़ी आगे, जाने क्या है इसकी वजह

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर सबके पॉजीटिव रिव्यू सामने आए हैं। बॉलीवुड के सितारों ने भी आलिया की  फिल्म की काफी तारीफ की है। 25 फरवरी को रिलीज हुई आलिया फिल्म ने कमाई को लेकर एक नया रिकार्ड दर्ज कर लिया है। 

 
अपने पहले वीकेंड के अंदर ही इसने रु. 38.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की बड़ी आर्थिक सफलता के साथ-साथ, इसको  दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना था। पर अब डिस्ट्रिब्यूटर्स अपने फैसले पर फिर से विचार कर रहे हैं।

फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर पेन इंडिया लिमिटेड  ने आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की ओटीटी पर रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।  यह फैसला फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए लिया गया है।  निर्माताओं और वितरकों का मानना है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज फिल्म की बॉक्स ऑफिस कि सफलता को प्रभावित कर सकती है।

 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल बालीवुड लाइफ को इस बात का खुलासा किया है। सूत्र ने बताया कि  पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गड़ा और संजय लीला भंसाली फिल्म की भारी सफलता के बाद मूवी की ओटीटी रिलीज की तारीख पर एक बार फिर से विचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि थिएटर जाने वाले दर्शकों की तुलना में ऑनलाइन देखने वाले दर्शक अधिक है, इसे में बॉक्स ऑफिस पर इसका असर दिख सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें