रविवार, 15 मार्च 2026
Logo
Entertainment
Panchayat 2: रिलीज डेट से पहले आई 'पंचायत 2', अब फैंस पूछ रहें आखिर क्या है वजह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Panchayat 2: रिलीज डेट से पहले आई 'पंचायत 2', अब फैंस पूछ रहें आखिर क्या है वजह

Panchayat 2: रिलीज डेट से पहले आई 'पंचायत 2', अब फैंस पूछ रहें आखिर क्या है वजह

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। लम्बे समय से इंतजार कर रहे पंचायत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर समाने आई है। पहले सीजन कि कामयाबी के बाद इसके दूसरे सीजन कि रिलीज़ डेट 20 मई की थी। जिसको मेकर्स ने अपने तय समय से दो दिन पहले कल यानी 18 मई को ही अमेजॉन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया। इस खबर के बाद से कुछ लोग तो बेहद खुश हैं, तो वहीं, कुछ ऐसे लोग है जिनके मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इसके पीछे मेकर्स कि कोई मजबूरी थी या फिर वो फैंस को सरप्राइज देना चाहते है। 


फैंस को पहले पंचायत के दूसरे सीजन के लिए 20 मई तक का इंतजार करना था, पर अब वह दो दिन पहले ही इस नई सीरीज का मजा ले रहे है। पंचायत 2 के रिलीज की जानकारी शो के लीड एक्टर जीतेंद्र कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।


बतादें कि, एक्टर जीतेंद्र कुमार ने एक अपने अकाउंट पर फ़ोटो शेयर कर इस वेब सीरीज के रिलीज होने की जानकारी दी थी। पर इस बात का अब तक खुलासा नही हुआ है कि अपनी रिलीज डेट से 2 दिन पहले क्यों रिलीज किया है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें