शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
लोग मुझे इंडियन मानते ही नहीं और मेरे रोल कट जाते हैं : सौम्या टंडन
10 अक्टू, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
लोग मुझे इंडियन मानते ही नहीं और मेरे रोल कट जाते हैं : सौम्या टंडन

लोग मुझे इंडियन मानते ही नहीं और मेरे रोल कट जाते हैं : सौम्या टंडन

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। बहुत बार ऐसा भी हुआ है कि मेरे कॉमप्लेक्शन की वजह से मेरे रोल कट गए हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि अगर आप गोरे हैं तो आपको बहुत प्रिफरेंस मिलता है लेकिन ऐसा नहीं है। जब मैं कॉलेज में थी तब स्लमडॉग मिलेनियर फिल्म के ऑडिशन हो रहे थे। उस समय मेरे लंदन में जो एजेंट है उन्होंने मुझे एक सीन रिकॉर्ड करके भेजने को कहा लेकिन जब मैंने कास्टिंग डायरेक्टर को ऑडिशन की क्लिप भेजी तो उन्होंने कहा कि यह लड़की तो इंडियन ही नहीं है। उनको समझने की बहुत कोशिश की गई कि इंडिया में भी अलग-अलग रंग रूप के लोग होते हैं लेकिन उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह लड़की इंडियन है। बहुत सारे ऐसे इंसिडेंट हुए हैं जहां लोग मुझे इंडियन मानते ही नहीं है और मेरे रोल कट जाते हैं। यह कहना है जानी-मानी अभिनेत्री सौम्या टंडन का। वह भोपाल में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने ‛न्यूज वर्ल्ड’ से खास बातचीत में अपने अभिनय का सफर साझा किया।


आज कंटेंट के दम पर ही चीज हिट हो सकती है

छोटे और बड़े पर्दे में सबसे बड़ा फर्क यह होता है कि इन दोनों में बजट काफी अलग होते हैं। टेलीविजन में बजट कम होता है और क्योंकि हमको रोज काम करना पड़ता है इसलिए हमारे पास प्रोडक्शन, फ्री प्रोडक्शन और राइटिंग को मैनेज करने की वजह से इतना वक्त नहीं होता।वहीं एक फिल्म कई सालों में बनती है उसका बजट 10 गुना होता है और उसमें बेहतर टेक्नीशियन होते हैं इसलिए उनके पास कंटेन्ट क्वालिटी बेहतर करने के लिए काफी वक्त होता है लेकिन उसके बाद भी कई फिल्में ऐसी है जिनका बजट 100 करोड़ तक रहा लेकिन उन्होंने 100 पैसे भी नहीं कमाए क्योंकि कंटेंट नहीं था।इसलिए माध्यम भले ही बहुत अलग-अलग हो लेकिन अगर कंटेंट अच्छा नहीं होगा तो कोई फायदा नहीं होता क्योंकि आज कंटेंट का जमाना है।


मैं सिर्फ दिखने के लिए कोई भी प्रोजेक्ट नहीं कर सकती

मैंने अभी तक एक्टिंग में बहुत अच्छा काम किया है। मैंने जिन भी प्रोजेक्ट में काम किया है वह सभी सुपरहिट रहे हैं। मैंने ‛डांस इंडिया डांस’ होस्ट किया था जो इंडिया में पहला डांस रियलिटी शो था। मैंने उसे 4 साल होस्ट किया और वह नंबर वन शो रहा था। ‛जब भी मेट’ में मेरा छोटा सा रोल था लेकिन सब ने मुझे उसे रोल में नोटिस किया था और वह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। ‛भाभी जी घर पर है’ सीरियल घर-घर में देखा जाने वाला सीरियल रहा है। ऐसे ही ‛बॉर्नविटा क्विज कांटेस्ट’ मैंने होस्ट किया था जिसके लिए मेरा नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था वह मोस्ट सक्सेसफुल और लॉन्गेस्ट रनिंग क्विज शो रहा। तो मैं अभी तक जो भी काम किया अच्छा किया है और मैं आगे भी वही काम करूंगी जो लोगों को पसंद आए,जिसमें दमदार कंटेंट हो। मैं सिर्फ दिखने के लिए कोई शो या फिल्म नहीं कर सकती।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें