
‛गली बॉय’ मेरी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट है।‛गली बॉय’ फिल्म में मेरा काम काफी सराहा गया।वो एल्बम भी 2 साल तक नंबर 1 पर रही।उसमें मैंने और डिवाइन ने एक गाना लिखा था ‛अपना टाइम आएगा’ उसके लिए मुझे फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला फिर मेरी फिल्म गहराइयां आई और वो भी अच्छी चली,उसका म्यूजिक लोगों को पसंद आया।इसके बाद लोगों ने मुझे सीरियसली लेना शुरू किया।यह कहना है ‛गली बॉय’ ‛गहराइयां’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले ‛अंकुर तिवारी’ का। वह आईएचएम भोपाल एलुमिनाई मीट में शामिल होने आए थे इस दौरान उन्होंने ‛न्यूज वर्ल्ड’ से खास बातचीत में अपना संगीतमय सफर साझा किया।
मैं दोस्तों के लिए गाने गाता और वो मेरे लिए खाना बनाते थे
जब मैं भोपाल में आईएचएम से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था तब भी मैं खाना बनाने में इतना अच्छा नहीं था तब मेरे दोस्त मेरी मदद करते थे। मैं उनके लिए गाना गाता था और वह मेरे लिए खाना बनाते थे। जो गाने हम हॉस्टल में गाते थे कल्चरल इवेंट में गाते थे कैफिटेरिया में गाते थे उसी का प्रोफेशन बन गया
‛जोया अख्तर’ की मच अवेटेड फिल्म ‛द आर्चीज’ में दिखेगा काम
अभी मेरी एल्बम ‛अकेला’ रिलीज हुई है मेरी मैनेजमेंट टीम चाहती थी कि मैं उनके साथ रहूं पर मैं अपने बैचमेट से मिलने का यह मौका खोना नहीं चाहता था। मैं चाहता था कि अपने दोस्तों से मिलने के साथ एल्बम रिलीज का लुत्फ उठाया जाए। आज मेरी एल्बम अकेला रिलीज हो गई है इसके बाद पाइपलाइन में 2 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जोया अख्तर की मच अवेटेड फिल्म ‛द आर्चीज’ और ‛अर्जुन सिंह’ की अपकमिंग फिल्म ‛खो गए हम कहां’ में भी मेरा लोगों को पसंद आएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

