शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुआ विवाह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुआ विवाह

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुआ विवाह

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर  शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोस्त से पति-पत्नी तक का सफर दोनों का काफी खुबसूरत रहा। फरहान अख्तर ने 48 की उम्र में दूसरी बार शादी की और अपनी खास दोस्त शिबानी दांडेकर को अपनी हमसफर बना लिया। सोशल मीडिया पर नए-नए बन्ना-बन्नी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। 

19 फरवरी को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनो कि शादी बेहद प्राइवेट रही है। फरहान और शिबानी की शादी में सिर्फ फैमिली और उनके कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे  ये शादी जावेद अख्तर के फार्म हाउस में बड़े ही धूम धाम से हुई थी।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई। 

फरहान और शिबानी कि शादी की चर्चा खूब हो रही है।  फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे है। इन तस्वीरो में शिबानी लाल गाउन में और फरहान काले सूट में नजर आ रहे हैं।

फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कि जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ वक्त पहले शिबानी  और मैंने अपनी यूनियन को एक साथ सेलिब्रेट किया। हम उन सभी के तेय दिल से शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा। पर हां ये सेलिब्रेशन तब तक अधूरा है जब तक इसकी कुछ अनमोल झलक आपके साथ हम शेयर न कर ले।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें