N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ काफी चर्चा में है। जिसके कारण तेलुगू प्रोड्यूसर विवेक अग्रिहोत्री भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म छोटे बजट की बनी हुई जिसके कारण इसे किसी बड़े मंच पर प्रमोशन नहीं किया गया। पर इसके बावजूद ये खूब चर्चा में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमें मूवी देखने के बाद दर्शक बेहद इमोशनल होते हुए नजर आ रहे है।
फिल्म में अहम रोल प्ले करने वाले एक्टर दर्शन कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लोग मूवी देख कर बाहर आने के बाद अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं। इसके साथ ही लोग फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का शुक्रिया कह रहे है।
What comes frm the Heart ❤️ touches d heart ❤️Presenting #TheKashmirFiles
— Darshan Kumaar (@DarshanKumaar) March 11, 2022
It’s your film now.????❤️????@vivekagnihotri @AnupamPKher @ZeeStudios_ #PallaviJoshi pic.twitter.com/E8hE5O05zH
PM मोदी ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ
बतादें कि, ‘द कश्मीर फाइल’ के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। देशभर में फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म को सराहा है। निर्देशक ने बताया कि, कश्मीर नरसंहार के दौरान कश्मीरी पंडितों के हुए पलायन को पर्दे पर दिखाने का साहस करने के लिए उन्हें पीएम मोदी से आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि, यह यकीनन बहुत गर्व की बात है कि तेलुगू निर्माता को पहली फिल्म के जरिए सीधे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से प्रशंसा मिली हो।
'THE KASHMIR FILES' TEAM MEETS PM MODI... #TheKashmirFiles producers #AbhishekAgarwal, #PallaviJoshi and #VivekRanjanAgnihotri [who has directed the film] met Hon. Prime Minister Shri #NarendraModi ji... The Prime Minister appreciated the team as well as the film. pic.twitter.com/OO27CsvT1n
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 12, 2022
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

