N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड की कंगना रनौत इन दिनों अपने शो को लेकर काफी चर्चा में रहती है। साथ ही शो के सभी कैदी किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते है। वहीं अब बात करें पूनम पांडे की तो इन दिनों वो दबंग गर्ल कंगना रनौत की लॉक अप में दिखाई दे रही है। पूनम जल्द ही अपने फैंस को सप्राइज्ड करने की प्लानिंग कर रही है। पूनम पांडे ने अपने फैंस से एक वादा किया है कि, वो कैमरे के सामने LIVE टॉपलेस होंगी। पर इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है। जब उनकी शर्त पूरी होगी तभी वो सबके सामने अपनी टीशर्ट उतरेंगी।
पूनम पांडे ने इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने पर टॉपलेस होने का वादा किया था। वहीं एक बार फिर पूनम पांडे ने फैंस से ये वादा कर डाला है। इस वादे के बाद से वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। लॉक अप के अंदर मुनव्वर, आजमा, अंजलि, अली मर्चेंट और विनीत कक्कड़ के सामने पूनम ने अपने फैंस से ये वादा किया है।
क्या है शर्त
पूनम पांडे ने अपने को-कंटेस्टेंट के सामने ये वादा करते हुए कहा, ‘हैलो, जो भी मुझे सुन रहा है वो मुझे चार्जशीट से बचा लो, मैं भगवान की कसम खा कर बोल रही हूं मैं तुम लोगों को एक मस्त सरप्राइज दूंगी। यही दूंगी, कैमरे के साने दूंगी और अपनी स्टाइल में दूंगी। तुम लोग बस मुझे वोट देकर बचाओ और फिर देखो क्या क्या होता है इस जेल में'
पूनम की ये अजीब सी बात सुनकर सभी कैदी हैरान पड़ गए। वहीं, मजेदार मूड में मुनव्वर और आजमा ने उसे दर्शकों को यह बताने के लिए भी कहा कि वह उनके लिए क्या प्लान बना रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मजाक मजाक में कहा कि जनता को आपको ट्रेलर दिखाना चाहिए। तो विनीत कक्कड़ ने भी कहा कि, वह सिर्फ झांसा देने का काम कर रही है और कुछ नहीं करने वाली है। जिसके बार पूनम ने कहा की, वे जो भी वादा करती है, वह करेंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

