शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
प्रभास ने किया अमिताभ बच्चन के लिए कुछ स्पेशल, बिग बी ने ट्वीट कर की तारीफ
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
प्रभास ने किया अमिताभ बच्चन के लिए कुछ स्पेशल, बिग बी ने ट्वीट कर की तारीफ

प्रभास ने किया अमिताभ बच्चन के लिए कुछ स्पेशल, बिग बी ने ट्वीट कर की तारीफ

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। खुद से जुड़ी लगभग सभी घटनाओं को वो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास की खूब तारीफ की थी। बॉलीवुड के बिग बी ने प्रभास की ट्विटर पर दिल खोल कर तारीफ की है। इसके पीछे का कारण भी खास है। प्रभास ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए कुछ बेहद खास किया है,  जिससे बिग बी काफी प्रभावित हुए। 


प्रभास से इंप्रेस हुए बिग बी 
दरअसल, हमला ये है कि प्रभास महानायक के लिए   घर का बना हुआ  खाना लेकर सेट पर पहुंचे थे। ये देखकर बिग बी कि  खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर दूसरी बार प्रभास की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बाहुबली’ प्रभास..आपकी दरियादिली सबसे परे है..आप मेरे लिए घर का बना सबसे स्वादिष्ट खाना लेकर आए और खाना भी इतनी अधिक मात्रा में कि पूरी आर्मी आराम से खा सके और वो स्पेशल कुकीज, बेहद ही शानदार थे।'

पहले भी कर चुके है बिग बी प्रभास की तारीफ
इसके पहले भी बॉलीवुड के महानायक ने प्रभास के पर्सनैलिटी को लेकर जमकर तारीफ की थी। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा था, ‘पहला दिन… पहला शॉट…और  ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ पहली फिल्म… और उनकी कंपनी के औरा में होने एक सम्मान वाली बात है, प्रभास कि  प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता… सीखने के लिए आत्मसात.. !!’ वहीं, प्रभास ने भी अमिताभ बच्चन की तारीफ कि थी, उन्होंने कहां था,  ये मेरे लिए एक बड़े से सपने का सच होने जैसा है। आज  लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ  ‘प्रोजेक्ट के’ का पहला शॉट पूरा हुआ!

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें