शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
प्रियंका ने निक के कारण बदला अपने इंस्टा एकाउंट का यूजर नेम!
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
प्रियंका ने निक के कारण बदला अपने इंस्टा एकाउंट का यूजर नेम!

प्रियंका ने निक के कारण बदला अपने इंस्टा एकाउंट का यूजर नेम!

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की परदेसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अचानक से  सुर्खियों में आ गई और ये तब हुआ जब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपना यूजरनेम से अपने पति निक जोनस का लास्ट नेम  हटा दिया। पहले प्रियंका का यूजरनेम पर 'प्रियंका चोपड़ा जोनस' लिखा हुआ था जो अब सिर्फ 'प्रियंका' रह गया। अभिनेत्री का का नाम बदलने पर निकप्रियंक के फैंस ने दोनों के अलग होने का अनुमान लगाने लगे। इसके साथ साथ और भी कई अलग अलग थ्योरी सामने आ रही हैं।

आखिर क्या है असल वजह 
देसी गर्ल प्रियंका के पति निक जोनस और उनके जोनस ब्रदर्स जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक कॉमेडी शो ले कर आ रहे है जिसका नाम 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' हैं। इस शो में जोनस ब्रदर्स अलग-अलग तरीकों से एक-दूसरे को ट्रोल और रोस्ट करते हुए नजर आएंगे। प्रियंका ने इस शो को प्रमोट करने के लिए पति निक और उनके भाइयों को रोस्ट करना भी शुरू कर दिया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लास्ट नेम भी हटाना इस शो का ही एक  हिस्सा है।

सोशल मीडिया पर कर रही है शो को प्रमोट 
"जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट"  में इन तीनों जोनस ब्रदर्स के साथ-साथ इनकी तीनों पत्नियां प्रियंका चोपड़ा, डैनियल जोनस और सोफी टर्नर भी इस शो में दिखने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल फिलहाल में ही इस शो को प्रमोट करते हुए लिखा था, इन जोनस ब्रदर्स को रोस्ट होते देखने के लिए मैं एक दम तैयार हूं। मैं अभी से ही अपनी हंसी से परेशान हो गई हूं। 23 नवंबर से ही जोनस ब्रदर फैमिली रोस्ट नेटफ्लिक्स पर आने वाली है, और इससे महज एक दिन पहले ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपने नाम के पीछे जोनस का  सरनेम हटाया है।

प्रियंका की मां ने दिया जवाब 
शुरू से ही बॉलीवुड इंडरस्ट्री में तलाक लेने से पहले और बाद में यूजरनेम बदलने का ट्रेंड है। ऐसे में प्रियंका के फैंस ने अंदाजा लगाना कि शायद प्रियंका और निक एक दूसरे से कल तलाक लेने जा रहे है। लगातार ऐसी  बातें सामने आने पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने न्यूज 18 से बातचीत करते वक्त इन खबरों को अफवाह बताया। मधु चोपड़ा ने कहा, ये सब एक दम बकवास है, ऐसी अफवाह मत फैलाइए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें