N
डेस्क रिपोर्टर
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनास के साथ पिक्चर्स अपलोड करती रहती है। हाल ही में दोनों लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर स्पॉट किए गए। ऑनलाइन शेयर हुई कई फोटो में देखा गया है कि एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद दोनों अलग-अलग आपने रास्ते रवाना होते हैं। दोनों निकलने के पहले एक-दूसरे को किस जरूर करते हुए दिखाई देते है। एक बार फिर एक ऐसी ही निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर ने फैंस का दिन बना दिया हैं। फैंस इस फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस फोटो में फुल स्लीव टीशर्ट और मैचिंग ट्राउजर में दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने हाफ जैकेट और ब्लैक शूज भी पहने हुए है। मैचिंग ब्लैक हैंडबैग के साथ प्रियंक ने अपने इस लुक को पूरा किया है। वहीं, निक जोनास कलरफुल जैकेट, ब्लैक पैंट और कैप में सफेद स्नीकर्स पहने हुए नजर आ रहे है।
प्रियंका और निक कार के अंदर बैठते ही एक दूसरे को किस करते हैं। इसके बाद निक अपनी दूसरी कार से रवाना हो जाते हैं। प्रियंका और निक की इन फोटो पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिया, आपकी बेटी कब नजर आएंगी। तो एक और फैन ने लिखा है, इन लव बर्ड्स को ऐसे देखकर खुशी हुई। बतादें कि प्रियंका और निक अक्सर आउटिंग पर एक साथ ही नजर आते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

