N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर एक स्पेशल पूजा रखी, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। महाशिवरात्रि पर प्रियंका ने यह पूजा अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में रखी है। तस्वीर में उनके पति-सिंगर निक जोनास और उनकी स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति नजर आ रही है। फोटो में पंडित को हाथ जोड़ कर प्रार्थना करवाते हुए देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़े : मार्च से लगेगा क्रिकेट का मेला, IPL-2022 के साथ साथ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का होगा आगाज
बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनास के सामने भगवान शंकर की एक बड़ी सी मूर्ति स्थापित है। तीनों पुजारी के साथ बैठ कर भगवान शिव की पूजा कर रहे है। महाशिवरात्रि की खास पूजा के लिए निक जोनास को सफेद कुर्ता-पायजामा पहना है तो प्रियंका एक बेबी पिंक फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘हर हर महादेव! शिवरात्रि सेलिब्रेट करने वाले सभी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।”

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में प्रियंका ने अपने आउटफिट का क्लोज-अप दिखाया है। प्रियंका और निक दोनों ही एक-दूसरे की रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं। दोनो कभी इसे निभाने का एक भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

