N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बाहुबली के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ काफी चर्चा में है। यह फिल्म 14 जनवरी को सिनेमा हॉल में लगने वाली थी, पर कोरोना महामारी के कारण फिल्म कि रिलीज डेट को पोस्टपोंड कर दी गई थी। जिसके बाद से फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के थोड़ी सी झलक ने लोगों के अंदर फिल्म देने का उत्साह भर दिया है। लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार प्रभास के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। आज फिल्म की नई रिलीज डेट को मेकर्स ने ऑडिएंस के सामने रिवील कर दिया है। फिल्म अब 11 मार्च का सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
'राधे श्याम’ फिल्म्स ने सुबह सुबह फैंस को गुड न्यूज देते हुए एक ट्वीट कर रिलीज डेट कि जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है, ‘रोमांचकारी प्यार से भरी कहानी की नई रिलीज डेट है! राधेश्याम 11 मार्च को लगेगी सिनेमाघरों में! इसके साथ #RadheShyamOnMarch11 हैशटैग देते हुए अपनी बात खत्म की।
The enthralling love story has a new release date! #RadheShyam in cinemas on 11th March! ????????#RadheShyamOnMarch11#Prabhas @hegdepooja @director_radhaa @UV_Creations #BhushanKumar @TSeries @GopiKrishnaMvs @AAFilmsIndia pic.twitter.com/htqu6oQ5rA
— Radhe Shyam (@RadheShyamFilm) February 2, 2022
बतादें कि, जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को थिएटर में देखने की एक्साइटमेंट बढ़ते जा रहा था। ‘राधे श्याम’ में प्रभास और पूजा पहली बार एक साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास स्टीरियस लवर बॉय विक्रम आदित्य के किरदार में दिखाई देंगे, जो लोगों का हाथ देखकर भविष्य पढ़ लेता है और जब आदित्य यानी प्रभास कि मुलाकात प्रेरणा यानी पूजा से होती है तो उन्हें वे दिल दे बैठते है।
फिल्म ‘राधेश्याम’ को यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी बताई जा रही है। फिल्म में ‘पैन इंडिया’ अभिनेता प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, प्रियदर्शी, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री सहित कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा बनाई गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

