शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
राम नवमी पर ‘बाहूबली’ का दिखा राम अवतार, आदिपुरुष' के डायरेक्टर ने शेयर कि तस्वीरें
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
राम नवमी पर ‘बाहूबली’ का दिखा राम अवतार, आदिपुरुष' के डायरेक्टर ने शेयर कि तस्वीरें

राम नवमी पर ‘बाहूबली’ का दिखा राम अवतार, आदिपुरुष' के डायरेक्टर ने शेयर कि तस्वीरें

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आज देशभर में राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के रूप में राम नवमी मनाई जाती है। इस त्योहार को फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ने अपने अंदाज में इसे खास बना दिया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ‘बाहूबली’ मतलब टॉलीवुड के ऐक्टर प्रभास भगवान श्री राम के किरदार को निभा रहे हैं।  प्रभास के राम अवतार यह एक झलक निर्देशक ओम राउत ने आने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है,  जिसे  देखने के बाद फैंस लगातार फोटो शेयर कर रहे है।
 
 
अब तक फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के ‘राम’ अवतार को लेकर फैंस फोटोशॉप्ड तस्वीर ही शेयर कर रहे थे, पर अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने राम नवमी के मौके पर ‘आदिपुरुष’ से जुड़ा प्रभास का फर्स्ट लुक सबके सामने रखा हैं,  जिसमें प्रभास राम अवतार में  नजर आ रहे हैं।

ओम राउत ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट  ट्विटर पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रभास के फैंस की ओर से तैयार किए गए फिल्म से जुड़े उनके तरह तरह के लुक नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो की शुरुआत ओम राउत के फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए होती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें