N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। पर, अब तक कपूर परिवार और भट्ट परिवार ने दोनों की शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है। वहीं दोनों कि शादी को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल घोषणा नहीं कि गई है, पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड के यह कपल 13 से 15 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों की शादी को लेकर काफी वक्त से बातें चल रही है। फैंस के साथ साथ इंडस्ट्री के कई सितारे दोनों को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते है। कूद दिन पहले दोनों की शादी की डेट सामने आई, इसके बाद फिर गेस्ट लिस्ट। पर अब फैन आलिया और रणबीर के वेडिंग आउटफिट के बारे में बात करने लगे है।
फिलहाल, दोनों की शादी की ड्रेस की जानकारी सामने नहीं आई है। पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर की वेडिंग ड्रेस को लेकर चर्चा हो रही है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट की होने वाली सासू मां यानी नीतू कपूर ने पहले ही अपने बेटे कि शादी के लिए आउटफिट सोच रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर बेटे रणबीर और आलिया की शादी के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया पंजाबी लहंगा पहनने वाली है।
बतादें कि, 6 अप्रैल यानी बुधवार के दिन बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू कपूर को मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर उनकी टीम के साथ देखा गया था। जहां वो एक आउटफिट का बड़ा सा पैकेज पकड़े हुए नजर आई। जिसे वह रणबीर कपूर के बांद्रा वाले घर ले कर गई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

