N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड के रणबीर कपूर और चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के कपल है, जिसकी शादी का इंतजार हर कोई को है। लंबे वक्त से फैंस, दोनों के परिवार और उनके दोस्त बेसब्री से कर रहे है। अब बात ये सामने आ रही है कि इस कपल की शादी अप्रैल में होगी या फिर दिसंबर में, इसको लेकर फैंस के बीच में कई तरह की बातें हो चुकी हैं। पर अब रणबीर और आलिया की शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है।
खबर की माने तो दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले है। कुछ दिन बाद दोनों दोस्ती के रिश्ते से पति-पत्नी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ही सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते है। यही कारण है कि अब तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई हैं। वहीं खबर की माने तो दोनों अपनी शादी में चुनिंदा लोगों को ही न्यौता देने वाले हैं।
जहां इन दिनों बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन चल रहा है, इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मुंबई में ही होने वाली है। बताया जा रहा है कि, जब रणबीर ने शादी का फैसला लिया था तभी उन्होंनेअपनी शादी का वेन्यू फाइनल कर लिया था।
RK हाउस में होगी शादी?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मुंबई के कोई 5 या फिर 7 स्टार होटल में शादी नहीं करेंगे बल्कि अपने पुश्तैनी घर अपनी शादी के लिए चुना है। रणबीर और आलिया वहीं 7 फेरे लेंगे जहां उनके माता पिता यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने लिए थे। शादी का यह वेन्यू खुद रणबीर ने फाइनल किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

