N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड में लंबे अरसे से रणबीर कपूर और आलिया की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। दोनों के फैंस काफी वक्त से उस दिन का इंतजार कर रहे है जिस दिन दोनों हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में की जाती है। अब एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर इंडस्ट्री और फैंस के बीच चर्चा छाई हुई है। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर फैन काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। काफी वक्त से दिनों की वेडिंग डेट की चर्चा चल रही है। इसी बीच अगर एक नहीं रिपोर्ट कि माने तो रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। रिपोर्ट में दावा करते हुए बताया गाया है कि, बॉलीवुड के ये कपल मुंबई के चेंबूर में आरके स्टूडियो में शादी करने वाले है।
बतादें कि, दोनों की शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे। ETimes से बातचीत में एक सूत्र ने बताया ‘आलिया भट्ट के नाना एन राजदान आलिया को रणबीर कपूर से शादी करते हुए देखना चाहते हैं। जिसके कारण जल्दबाजी में दोनों की शादी 17 अप्रैल को संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। शादी में दोनों के परिवार के साथ साथ इंडस्ट्री के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। यह शादी आरके स्टूडियो में होने वाली है।
सूत्र ने आगे बताया कि- दोनों की शादी का कार्यक्रम ज्यादा बड़ा नहीं रखा जा रहा है। इसकी वजह अभी समाने नही आई है पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के परिवारों ने तो पहले ही रणबीर और आलिया को अपना लिया है। यह एक छोटा सा गेट-टूगेदर होने वाला है, जिसमें आलिया के नाना जी की इच्छा पूरी करने के लिए आलिया और रणबीर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं, अभी तक कपल ने इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

