शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
2023 में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'एनिमल', अनुपम की 'द कश्मीर फाइल्स' अगले साल 26 जनवरी को
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
2023 में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'एनिमल', अनुपम की 'द कश्मीर फाइल्स' अगले साल 26 जनवरी को

2023 में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'एनिमल', अनुपम की 'द कश्मीर फाइल्स' अगले साल 26 जनवरी को

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रणबीर कपूर कि आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज डेट आ गई है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 11 August 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ-साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा भी दिखेंगी। 

फ़िल्म का प्रोडक्शन T-Series, भद्रकाली पिक्चर्स और सिने वन स्टूडियोज ने किया है। इस मूवी की खास बात ये है कि 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा पहली बार रणबीर के साथ काम करते हुए नजर आएंगी। रणबीर कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वे फिल्म 'एनिमल' के साथ-साथ 'शमशेरा', 'ब्रह्मास्त्र' और डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे।

अगले हफ्ते आने वाला है जर्सी का ट्रेलर
शाहिद कपूर, पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर की स्पोर्ट्स ड्रामा जर्सी पहले दिवाली पर सिनेमा घर में लगने वाली थी, पर इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दी। अब इस फिल्म को नई डेट पर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम तिन्ननुरी की डायरेक्शन में बनी यह फिल्म की 2021 की क्रिसमस पर थिएटर्स में आएगी। 23 नवंबर को इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। बतादें की शाहिद कपूर मूवी के इवेंट के लिए अबूधाबी से मुंबई आएंगे। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

द कश्मीर फाइल्स 26 जनवरी को होगी रिलीज 
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह मूवी कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों पर बनाई गई है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" 2022 के रिपब्लिक डे पर रिलीज की जाएगी। अनुपम खेर ने  अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में जम्मू और कश्मीर का नक्शा दिखाई दे रहा है। ‘न्याय का अधिकार’ की पंच लाइन पोस्टर में लिखी हुई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें