N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की एक और जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए है। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं। इस शादी का इंतजार हर कोई कर रहा था , दोनों को शादी के बंधन में देखने के लिए लोग बेकरार थे। शादी के तुरंत बाद आलिया ने खुद अपने फैंस का ये इंतजार खत्म किया और अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसके बाद से फैंस के साथ साथ बॉलीवुड कई सेलेब्स ने दोनों को बधाई दी। इस पोस्ट पर फैंस की निगाहें सिर्फ रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के रिस्पॉन्स पर जा टिकीं थी।
आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर की। जैसे ही आलिया ने फोटो शेयर की लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के सेलेब्स ने बधाई देना शुरू कर दिया। इसी बीच रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ ने भी आलिया और रणबीर को शादी की बधाई दी।
दीपिका पादुकोण ने आलिया की पोस्ट पर कॉमेंट कर दोनों को इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। दीपिका ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, ‘मैं प्रेयर करती हूं कि आपकी लाइफ में ऐसे ही प्यार, खुशी और हंसी बनी रहे।

वहीं, कैटरीना कैफ ने भी आलिया की इस फोटो पर रिस्पॉन्स दिया। कैटरीना ने शादी की बधाई देते हुए कहां, ‘आप दोनों को शादी की बहुत बहुत बधाई, बहुत सारा प्यार और खुशियां।'

पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

