शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
'83' की पहले दिन की कमाई 'सूर्यवंशी', 'स्पाइडर मैन' और 'पूषा' से कम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
'83' की पहले दिन की कमाई 'सूर्यवंशी', 'स्पाइडर मैन' और 'पूषा' से कम

'83' की पहले दिन की कमाई 'सूर्यवंशी', 'स्पाइडर मैन' और 'पूषा' से कम

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। 24 दिसंबर यानी कल फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपने कपड़ो को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह और बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पर फिल्म '83' के फर्स्ट-डे कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी', 'स्पाइडर मैन नो वे होम' और 'पुष्पा' के पहले दिन के कलेक्शन से कम कमाई हुई है। 
 

विकेंड के मौके पर रिलीज़ हुई फ़िल्म '83' के कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद की जा रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, '83' ने अपने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस में करीब 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म  'सूर्यवंशी' ने अपने पहले दिन पर 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। तो 'पुष्पा' ने अपने फर्स्ट-डे कलेक्शन पर 52 करोड़ और 'स्पाइडर मैन नो वे होम' ने 32 करोड़ रुपए कि कमाई की थी।  इन सब के बीच फिल्म  '83' के  बजट को देखें और जिस तरह से इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया जा रहा था, उस हिसाब से इस फिल्म की कमाई बेहद कम हुई है।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें