शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
रैपर बादशाह ने ली Audi Q8, सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर कर दी जानकारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रैपर बादशाह ने ली  Audi Q8, सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर कर दी जानकारी

रैपर बादशाह ने ली Audi Q8, सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर कर दी जानकारी

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड के जाने माने रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों को लेकर छाए रहते है। इसके साथ ही वे एक लग्जरी लाइफ जीते है। फिर चाहे बात ब्रांडेड कपड़ों कि हो या जूते या फिर कार की हो, बादशाह की पसंद इंडस्ट्री के बाकी के स्टार्स से एकदम अलग है अब बॉलीवुड के बादशाह ने अपनी शानदार और महंगी गाड़ियों के साथ साथ एक और गाड़ी जोड़ ली है। सिंगर, कंपोजर और रैपर के लिए जाने जानें वाले बादशाह ने लग्जरी कार से एक ऑडी Q8 खरीदी है। उन्होंने खुद इस बात की जानकार दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाड़ी की फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ इस खुशी को बांटा है। 


सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर कर बादशाह ने कैप्शन में लिखा है, ‘डायनेमिक, स्पोर्टी, वर्सटाइल यह गाड़ी बिल्कुल मेरे जैसी है। मैं अपनी ऑडी Q8 के साथ एक नई जर्नी के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।मेरा वैलकम करने के लिए थैंक यू'


बादशाह की इस नई कार के लिए फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन्हें जमकर कमेंट कर रहे है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- लैंबो, बेंज, रॉयस और अब Q8..क्या तो शानदार कलेक्शन किया है। तो’ एक और यूजर ने कहां है ' क्रेडिटेबल'




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें