शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोलियम पदार्थों की फिर बढे़गी कीमत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोलियम पदार्थों की फिर बढे़गी कीमत

कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोलियम पदार्थों की फिर बढे़गी कीमत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आम आदमी मंहगाई की मार से परेशान है। हर ओर कीमतों में जैसे आग लगी हो। मध्यवर्गीय परिवारों का घर चलाना दिन पर दिन कठिन होता जा रहा हैं। मंहगाई का सीधा रिश्ता पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत से होता हैं। देश में एक बार फिर पेट्रोलियम  पदार्थो की कीमतों में उछाल आने वाला हैं। 


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा हैं। क्रूड  ऑयल की कीमत प्रति बैरल 115 डॉलर से ऊपर जा पहुंची हैं। 28 मार्च के बाद से क्रूड ऑयल सबसे मंहगा हुआ हैं। बताया जा रहा हैं यूरोपीय यूनियन ने रुस से कच्चे तेल के आयात पर रोक लगाने का समर्थन कर दिया है, जिसके कारण क्रूड आयल की कीमत 7 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। 


यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद विश्व बाजार में क्रूड आयल की कीमत 2008 के बाद 139 डालर प्रति बैरल के अधिकतम दर पर पहुंच गई थी। जानकारों द्वारा बताया जा रहा हैं चीन में लगे लाकडाउन में छूट मिलते हीं क्रूड आयल की खपत और बढ़ जाएगी जिस कारण कीमतों में और उछाल आने की संभावना हैं।


कच्चे तेल की कीमतों की उछाल का भारत पर असर

विश्व में हिन्दुस्तान क्रूड आयल का दूसरा सबसे बडा आयातक देश हैं। हम अपने इस्तेमाल का 80 प्रतिशत क्रूड आयल विश्व के कई अलग-अलग देशों से खरीदते हैं। जानकारी के अनुसार हमारा देश अधिकतर क्रूड आयल अमेरिका एवं एशियाई देशों से खरीदते हैं। मात्र 2% क्रूड आयल हिन्दुस्तान रूस से खरीदता हैं। वर्तमान समय में विश्व बाजार में क्रूड आयल की कीमतें बढने से देश में भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़त दर्ज होगी। पेट्रोलियम कम्पनियों की मानें तो डीजल-पेट्रोल में उन्हें नुकसान हो रहा हैं। डीजल के मामले में 25 से 30 रूपये प्रति लीटर एवं पेट्रोल  में 9 से 10 रुपये प्रति लीटर का नुकसान  हो रहा हैं। भारत की सबसे बडी आयल कम्पनी इंडियन आयल कार्पोरेशन के जिम्मेदारों ने बताया की कम्पनी का लाभ घट गया हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें