शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
ऋषि कपूर कि आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की रिलीज डेट हुई आउट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ऋषि कपूर कि आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की रिलीज डेट हुई आउट

ऋषि कपूर कि आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की रिलीज डेट हुई आउट

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर अब हमारे बीच भलेगी न रहे हो पर उनकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी। अब ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर समाने आई है। दिवंगत एक्टर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। हिंदी सिनेमा को लंबे वक्त तक कई सफल फिल्में देने वाले ऋषि कपूर आज दुनिया में नहीं हैं पर अपनी फिल्मों के कारण फैंस के दिलों में आज भी वे जिंदा हैं। आज भी उनके दीवानों की कोई कमी नहीं है। अब उनकी आने वाली नई फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का वर्ल्ड प्रीमीयर 31 मार्च को किया जा रहा है।

 
ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है 'शर्माजी नमकीन’
ओओटी प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम पर बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर कि आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ रिलीज होने जा रही। इस फिल्म में एक्टर आखिरी बार एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी एमेजॉन प्राइम वीडियो के ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर दी। इसमें कैप्शन में लिखा गया, ‘सभी लोग जाग जाएं, पहली बार दो लीजेंड्स कुछ नमकीन पकाने और आपकी जिंदगी को थोड़ा मसालेदार बनाने के लिए आ रहे हैं’।

 
 क्या है कहानी ‘शर्माजी नमकीन’ की
‘शर्माजी नमकीन’ एक मजेदार फिल्म होने वाली है।  यह फिल्म खुद को तलाश करने वाले एक रिटायर इंसान की जिंदगी पर आधारित है। जो कुकिंग को लेकर जुनून की सारी हदें  पार कर जाते हैं। इस फिल्म को आप एमेजॉन प्राइम पर 31 मार्च को देख सकते हैं। बतादें कि फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया और प्रोड्यूस रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें