शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
वीकेंड पर आरआरआर की हुई ताबड़तोड़ कमाई, फिल्म ने किया 74 करोड़ का आंकड़ा पार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
वीकेंड पर आरआरआर की हुई ताबड़तोड़ कमाई, फिल्म ने किया 74 करोड़ का आंकड़ा पार

वीकेंड पर आरआरआर की हुई ताबड़तोड़ कमाई, फिल्म ने किया 74 करोड़ का आंकड़ा पार

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बाद आई कई फिल्मों ने जमकर कमाई की, वहीं कई फिल्मों ने लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई। बाहुबली’ के निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर (RRR)  फिल्म ने अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड स्तर 223 करोड़ रुपए की बंपर कमाई कि है। 

वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का ब्यौरा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार,  फिल्म के ( हिंदी वर्जन) ने संडे के दिन बॉक्स ऑफिस पर 31.50 करोड़ रुपए की कमाई की। जिसके बाद फिल्म का टोटल वीकेंड कलेक्शन 74.50 करोड़ रहा। फिल्म की इस रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद यह इस साल की अब तक की रिलीज हुई फिल्मों में सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म बनी। 

अगर हम फिल्म आरआरआर’ के ओवरऑल कमाई की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर तेलुगु में लगभग 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, अगर हम वर्ल्डवाइड के अनुसार बात करें तो फिल्म ने 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा ओपनिंग डे पर ही पार कर डाला था। फिलहाल अब इस फिल्म को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि  अगले हफ्ते फिल्म की कमाई का आंकड़ा 500 करोड़ के पार चला जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें