N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म RRR रिलीज होने के महज बस 5 दिन में ही इसके हिंदी वर्जन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दौड़ में है। फिल्म ने पांचवें दिन यानी की मंगलवार के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म आज ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ये साउथ की तीसरी फिल्म होगी, जिसका हिंदी वर्जन इतना बड़ा कलेक्शन करके फिर से इतिहास रच देगा। इससे पहले फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ ने ये कमाल कर दिखाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आरआरआर’ के हिंदी वर्जन ने मात्र चार दिन में यानी कि सोमवार तक 91.05 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है। अब फिल्म के पांचवे दिन यानी की मंगलवार को लेकर कहा जा रहा था कि इसने फिल्म ने 15-16 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अगर ऐसा है तो फिल्म 100 करोड़ से भी अधिक का कलेक्शन करने वाली है।
वहीं, हाल फिलहाल की रिपोर्ट्स में बताए जा रहा था कि, मंगलवार के कलेक्शन के सामने आने के बाद इस फिल्म के हिंदी वर्जन 106.50-107.50 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। यदि हम अभी तक के हिंदी वर्जन के हर दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं शनिवार को फिल्म के दूसरे दिन- 24 करोड़, रविवार को फिल्म के तीसरे दिन-31.50 करोड़ और सोमवार यानी फिल्म के चौथे दिन-17 करोड़ की कमाई कर डाली है।
#RRRMovie - ₹ 72.80 cr
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) March 29, 2022
Day 4
Vs
Day 1#RadheShyam - ₹ 72.41 cr#Annaatthe - ₹ 70.19 cr#BheemlaNayak - ₹ 61.24 cr#Valimai - ₹ 59.48 cr#Pushpa - ₹ 57.83 cr
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

