N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का आज यानी 27 दिसंबर को 56वां जन्मदिन है। देश और दुनिया भर से भाईजान को जमकर जन्मदिन कि बधाईयां मिल रही है। सलमान के फैंस तो उन्हें बधाई दे ही रहे है पर इसके साथ साथ बॉलीवुड के बड़े से लेकर छोटे स्टार्स भी दबंग सलमान खान को बधाई दे रहे है। इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज हस्तियों ने भाईजान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित,और उर्मिला मातोंडकर के साथ साथ कई सेलेब्स ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी है।
सलमान खान को बॉलीवुड के स्टार्स ने दी बधाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री की शिल्पा शेट्टी के साथ साथ कई सेलेब्स ने भाईजान को कहां 'Happy Birthday Salman'
Birthday greetings to the heartthrob of the industry @BeingSalmanKhan. Wishing you a dabangg year ahead ???? pic.twitter.com/n4i9jjkhYs
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) December 27, 2021
बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एक्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है पर इसका सेलिब्रेशन वो दो दिन पहले से ही कर रहे है। ‘बिग बॉस 15’ के होस्ट कर रहे सलमान का जन्मदिन सबसे पहले शो के सेट पर केक काटकर किया जिसके बाद कंटेस्टेंट ने डांस कर धूम-धड़ाके के साथ उनका जन्मदिन मनाया। सलमान खान को चाहने वालों की कमी नहीं है। सलमान फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। बॉलीवुड के कई बडे़ सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर कैप्शन में बधाई दे रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

