शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
शहनाज ने फिर याद किया सिद्धार्थ शुक्ला को, कहा - 'वो मुझे हमेशा हस्ते देखना चाहते थे'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शहनाज ने फिर याद किया सिद्धार्थ शुक्ला को, कहा - 'वो मुझे हमेशा हस्ते देखना चाहते थे'

शहनाज ने फिर याद किया सिद्धार्थ शुक्ला को, कहा - 'वो मुझे हमेशा हस्ते देखना चाहते थे'

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बिग बॉस 13’ से शहनाज गिल ने घर-घर में अपनी पहनाच बनाई है। टेलिविजन के दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों की दोस्ती और खट्टी-मीठी दरार को  लोगों ने खूब सराहा था। सिद्धार्थ ने इस दुनिया को  पिछले साल अलविदा कह दिया। पर  शहनाज की यादों में आज भी सिद्धार्थ जिंदा है। जल्द ही शहनाज बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के चैट शो ‘शेप ऑफ यू’ में नजर आने वाली है। जहां एक बार फिर वो सिद्धार्थ की यादों में खोई खोई सी नजर आएंगी। बतादें कि शो में शहनाज के साथ बादशाह भी नजर आने वाले है।

सिद्धार्थ मिस करती हैं शहनाज 
बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का जल्द एक शो आने वाले वाला है, जिसके बाद से शो ‘शेप ऑफ यू’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए नजर आ रही है। उनकी बातों में सिद्धार्थ का जिक्र साफ बता रहा है की वो उन्हें कितना मिस कर रही हैं।

इस शो में शिल्पा शेट्टी और शहनाज मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए दिखाई देंगे। ट्रेलर में शहनाज ने खुलासा करते हुए कहा कि, ‘सिद्धार्थ मुझे हमेशा हस्ते और खुश देखना चाहते थे' देखें वीडियो

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें