N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लगभग 8 साल बाद एक बार फिर से साथ काम करते हुए नजर आने वाली है। फिल्म ‘पठान’ के जरिए एक बार फिर दोनों दर्शकों का दिल चुराने वाले हैं। फिल्म काफी लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुए है।
फिल्म में किंग खान शाहरूख खान और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की मुंबई और दुबई में कुछ शूटिंग हो चुकी है, जिसे शाहरुख खान ने पिछले दिनों पूरा कर लिया है। अब एक महीने के लिए शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लंबे शेड्यूल के लिए स्पेन पहुंचेंगे, यहां बाकी फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
एक महीने का शेड्यूल हुआ फिक्स
शाहरूख खान कि फिल्म ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाएं इसके लिए मेकर्स काफी कोशिश कर रहे है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान लंबे समय के बाद पर्दे पर वापस लोट रहे है। फिल्म को लेकर मिलो अपडेट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के लिए शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्पेन जाने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं। फिल्म की शूटिंग को पूरा करने के लिए एक महीने का लंबा शेड्यूल फिक्स किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

