शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ का हुआ टीजर आउट, दीपिका-जॉन ने दिखाई पहली झलक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ का हुआ टीजर आउट, दीपिका-जॉन ने दिखाई पहली झलक

शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ का हुआ टीजर आउट, दीपिका-जॉन ने दिखाई पहली झलक

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के बाज़ीगर शाहरुख खान कि आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। काफी वक्त से इंतजार कर रहे शाहरुख के फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ। शाहरूख खान ने अपनी कमबैक फिल्‍म की घोषणा कर ही दी है।    शाहरूख के फैंस प‍िछले कुछ सालों से बेसब्री से क‍िंग खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे थे।  ऐसे में कुछ देर पहले ही बॉलीवुड के किंग खान की नई फिल्‍म ‘पठान’ की र‍िलीज डेट और इसका टीजर सामने आ गया है। शाहरुख की ये पहली झलक बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता जॉन अब्राहम ने दर्शकों को द‍िखाई। फिल्म के न‍िर्देशक स‍िद्धार्थ आनंद है। बता दें की फिल्म में शाहरुख के साथ  दीपिका और जॉन भी नजर आएंगे।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आपनी  एक्‍शन-थ्र‍िलर फिल्‍म ‘पठान’ में एक जासूस के रूप में नजर आएंगे। किंग खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर कर करते हुए लिखा, ‘मुझे मालूम है कि ये थोड़ा लेट है… पर डेट याद रखना.. पठान का समय शुरू होता है अब.. 25 जनवरी, 2023 को मिलते है स‍िनेमाघरों में'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

फिल्म के टीजर में बॉलीवुड के ऐक्टर जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ‘पठान’ के क‍िरदार की एक झलक द‍िखाते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर को देख कर आप साफ अंदाजा लगा सकते  है कि शाहरुख अपनी आने वाली फिल्‍म में लंबे बालों के साथ  एक  शानदार लुक में दिखाई देने वाले है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें