शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
क्या इस बार 'टाइगर 3' होगी शाहरुख खान कि फिल्म? सलमान है अभी बिग बॉस में व्यस्त
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या इस बार 'टाइगर 3' होगी शाहरुख खान कि फिल्म?  सलमान है अभी बिग बॉस में व्यस्त

क्या इस बार 'टाइगर 3' होगी शाहरुख खान कि फिल्म? सलमान है अभी बिग बॉस में व्यस्त

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क बॉलीवुड के शान शाहरुख खान ने एक फिर से नए अंदाज में काम करना शुरू कर दिया है। बेटे आर्यन खान की क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत के 2 महीने बाद, अभिनेता शाहरूख खान ने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम करना स्टार्ट कर दिया है। बुधवार यानी 22 दिसंबर  को फिल्म के एक सेट पर शाहरुख को स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर किंग खान की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेता काले रंग की टी-शर्ट पहने और उस पर चश्मा लगाकर शूट सेट में जाते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद इस तस्वीर को  देखकर कई लोगों अंदाजा लगा रहे है कि,  वह ‘पठान’ की शूटिंग करने ने व्यस्त है। पर ऐसा   नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 
 
 
शाहरुख खान ने ‘टाइगर 3′ की शूटिंग स्टार्ट करदी है। अब आप सोच रहे होंगे की ये फिल्म तो सलमान की है फिर शाहरुख कैसे? एक सूत्र के मुताबिक, “’पठान’ में शाहरुख का जो किरदार और ‘टाइगर 3’ से सलमान खान के किरदार के साथ  एक क्रॉसओवर होने वाला है। जिसमे शाहरुख खान ने ‘टाइगर 3’ में अपने हिस्से की शूटिंग स्टार्ट करदी है। इस शूटिंग के लिए शाहरुख ने  लगभग दो हफ्ते का शेड्यूल दिया था। फिलहाल  इन दिनों सलमान खान अपनी पर्सनल कमिटमेंट और बिग बॉस में व्यस्त हैं। पर  जल्द ही वो भी टाइगर 3 कि  शूटिंग स्टार्ट करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें