शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
सोशल मीडिया से दूर हुई शिल्पा शेट्टी, बताई यह वजह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोशल मीडिया से दूर हुई  शिल्पा शेट्टी, बताई यह वजह

सोशल मीडिया से दूर हुई शिल्पा शेट्टी, बताई यह वजह

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की योगा क्वीन शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से आती है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अक्सर कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया के द्वारा लोगों से कनेक्ट रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने अब सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी।  


बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने पोस्ट के जरिए लोगों को फिटनेस के लिए प्रमोट करती आई है। पर शिल्पा ने गुरुवार यानी आज फैंस को निराश करते हुए बोला कि, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेट फार्म इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों से ही ब्रेक लिया है। 


शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया छोड़ने कि वजह बताई है। उन्होंने लिखा- ‘मैं एक ही चीज से अब ऊब चुकी हूं, सब कुछ एक जैसा नजर आ रहा है.. इसलिए सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं जब तक कि मुझे एक एक नया रूप नहीं मिल जाता।'




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें