ये रिश्ता क्या कहलाता है से हर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं 'नायरा' यानी शिवांगी जोशी इन दिनों कलर्स टीवी के जाने माने डेली शो ‘बालिका वधू’ के सीजन 2 में काम करते हुए नजर आ रही हैं। शिवांगी जोशी ने 5 साल तक एक हिट टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में 'नायरा' बन कर एक नई पहचान बनाई हैं। इस शो से शिवांगी को बेहद प्यार मिला, इसके साथ ही लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से विदाई लेने के बाद ‘बालिका वधू-2’ के मेकर्स ने शिवांगी जोशी को ‘आनंदी’ का मेन किरदार निभाने के लिए कहा था। इस नए शो में शिवांगी के साथ रणदीप राय और समृद्ध बावा भी लीड रोल में हैं। पर अब खबर आई है कि इन तीनों का जादू लोगों पर नहीं चल रहा है। जनता को ये शो उतना पसंद नही आ रहा है जितनी उम्मीद की जा रही थी। जिसके कारण अब मेकर्स इस शो को अगले महीने से ऑफ एर करने वाले हैं।
कलर्स टीवी के नए शो के मेकर्स ने शिवांगी जोशी को ‘बालिका वधू' में लीड रोल में इस मकसद से लिया था कि उनकी पॉपुलैरिटी से शो को फायदा होगा। इसके साथ ही सीरियल को टीआरपी भी अच्छी मिलेगी। पर ‘नायरा’ से ‘आंनदी’ बनीं शिवांगी जोशी अपनी जलवा यहां नहीं दिखा पाई। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बालिका वधू-2’ के आनंदी, आनंद और जिगर की कहानी अब खत्म होने जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

