शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
जल्द शुरू होगी ‘क्रिश 4’ की शूटिंग, फिल्म को लेकर राकेश रोशन का है मास्टर प्लान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जल्द शुरू होगी ‘क्रिश 4’ की शूटिंग, फिल्म को लेकर राकेश रोशन का है मास्टर प्लान

जल्द शुरू होगी ‘क्रिश 4’ की शूटिंग, फिल्म को लेकर राकेश रोशन का है मास्टर प्लान

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। फिलहाल बॉलीवुड के एक्टर ऋतिक रोशन सैफ अली खान के साथ ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग कर रहे है। पर इसके साथ ही राकेश रोशन ने क्रिश फ्रेंचाइजी के सीक्वल की प्लानिंग करना शुरू करदी है। राकेश रोशन पहले ही क्रिश को लेकर  प्लानिंग शुरू कर चुके है। पर कोरोना और ऋतिक रोशन की व्यस्त शेड्यूल के कारण फिल्म में थोड़ी देरी हुई। पर अब एक बार फिर फिल्म को लेकर  राकेश रोशन काम शुरू कर चुके हैं।

ई-टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्क्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि, ‘क्रिश 4′  से जुड़ी सभी तैयारियां  जून में शुरू हो जाएगी।’ इसके साथ ही सूत्र बताया कि,  अब तक राकेश रोशन और ऋतिक रोशन ने ये डिसाइड नही किया है कि फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस कौन बनेगी। 

 
 
‘क्रिश 4 के लिए काम करने से पहले ऋतिक रोशन अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी करेंगे। इसके बाद दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू करेंगे।
 
 
 
 
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म  फाइटर की शूटिंग का शेड्यूल 100 दिनों का रखा गया है। इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म  ‘फाइटर’ 28 सितंबर 2023 को रिलीज की जाएगी।  वहीं, इससे ये बात भी साफ हो गई कि  ‘क्रिश 4’ की शूटिंग अगले साल यानि 2023 में ही  शुरू होगी। ‘क्रिश 4’ एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसके लिए एनिमेसनz वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस होंगे। इसके कारण से फिल्म को लेकर कई तरह कि प्लानिंग करनी पड़ेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें