
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। पंकज उधास ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि, 26 फरवरी को लंबे समय से बीमार होने के कारण उनका देहांत हो गया है।
पंकज उधास का निधन सुबह 11बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। वो ना केवल शानदार गायक थे बल्कि शानदार गजल गायक भी थे। उन्होंने अपने शानदार आवाज से कई फिल्मों के लिए जाने गाए थे। एक समय ऐसा था लोग पंकज उधास की आवाज के कायल थे। पंकज उधास गजल की दुनिया के बड़े नामों में से एक थे। उन्होंने बतौर गजल गायक अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नाम एक गजल एल्बम से की थी। इसके बाद उन्होंने कई एल्बम के लिए गाने गाए थे। लेकिन पंकज उधास को असली पहचान फिल्म नाम से मिली थी। यह फिल्म 1986 में आई थी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

