शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
सोनू सूद बने 'MTV Roadies 18' का हिस्सा, 18 साल बाद रणविजय ने शो को किया 'वाय'
01 मार्च, 2022 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोनू सूद बने 'MTV Roadies 18' का हिस्सा, 18 साल बाद रणविजय ने शो को किया 'वाय'

सोनू सूद बने 'MTV Roadies 18' का हिस्सा, 18 साल बाद रणविजय ने शो को किया 'वाय'

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों बॉलीवुड के मसीहा सोनू सूद साउथ अफ्रीका में ‘एमटीवी रोडीज’ के आने वाले सीजन 18 की शूटिंग में व्यस्त है। एमटीवी इंडिया ने सोमवार (28 फरवरी) को रियलिटी शो के सेट से बॉलीवुड के ऐक्टर सोनू सूद की पहली झलक शेयर की हैं। बता दें कि शो में सोनू सूद ने होस्ट के तौर पर रणविजय सिंह की जगह ली है। 

ईटी टाइम्स से बात करते हुए, रणविजय ने कहां था कि वे साउथ अफ्रीका में कोरोना, डेट्स की दिक्कत और शूटिंग के कारण से अगले सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने काफी जोर देकर कहा था कि, उनके एमटीवी शो से बाहर जाने के पीछे कोई ‘मसाला’ नहीं है। वहीं रोडीज के अगले सीजन में रणविजय के साथ साथ मेंटर नेहा धूपिया, रफ्तार, निखिल चिनपा, और प्रिंस नरूला भी नहीं रहेगें। 

रणविजय का 18 सालों का है शो से रिश्ता

निखिल चिनपा ने इंडियनएक्सप्रेस.कॉम से बातचीत करते हुए बताया था कि, ‘मैं वाकई उस चैलेंज, माहौल और अपने साथियों और क्रू मेंबर्स कि बातचीत को काफी मिस कर रहा हूं यह एक मेरे परिवार की तरह है।' दूसरी तरफ, रफ्तार ने कहा कि सोनू सूद शो में एक नयापन ले कर आएंगे। मैं पूरी टीम को एक और नए सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि, रणविजय भाई की 18 साल की लिगेसी को कभी कोई भी नकार सकता।’



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें